पूर्वांचल मोर्चा ने निकाला ऑटो रिक्शा तिरंगा रैली और साथ ही मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

in #bjp2 years ago

IMG-20220810-WA0211.jpgनई दिल्ली, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा की अगुवाई में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्वांचल ऑटो रिक्शा की तिरंगा रैली को प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने झंडी देकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी ऑटो चालकों का भगवा गमछा के द्वारा सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के प्रति जागरुक करने के इरादें से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना जरुरी है। तिरंगा देश की और हम सबकी आन बान और शान का प्रतीक है। इस तिरंगे के लिए हमारे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान कर दी।

मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा दिल्ली में इस तरह का आयोजन उन शहीदों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ती करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारियां देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व की बात है कि हम आज़ादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। यह अभियान जहां वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का द्योतक है वही हम घर-घर जाकर तिरंगे की महता की जानकारी देंगे।

श्री मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा 10 से 15 अगस्त तक दिल्ली के 14 जिलों में निरंतर चलती रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य आम नागरिक में देश भक्ति की भावना की अलग जगाना है जिससे वह राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे।15 अगस्त तक 1200 किमी की यात्रा पूरी करेंगे।

एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश के द्वारा सेवा बस्ती में रहने वाली पूर्वांचल की बहनों के द्वारा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसके बाद उपहार स्वरूप में संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन द्वारा बहनों को साड़ी, मिठाई व तिरंगा भेंट किया गया। रक्षाबंधन के इस त्योहार में सिर्फ बंधन ही है जो भारतीय संस्कृति को दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग पहचान देता है।

इस मौके पर मोर्चा प्रभारी बिपिन बिहारी, सह-प्रभारी बृजेश राय, मोर्चा महामंत्री संतोष ओझा, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, प्रदेश मंत्री एस राहुल, ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह, अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, अनिल राजभर, प्रवक्ता अखंड मिश्रा, श्रीमती सोनी वर्मा, श्री अनिल पंडित, विवेक तिवारी एवं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IMG-20220810-WA0210.jpg

Sort:  

Good job