भारतीय जनता पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक

in #bjp2 years ago

आज दिनांक 2 जुलाई 2024 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक नगर अध्यक्ष गिरीश रतन के नगर कार्यालय पर आयोजित की गई।

IMG-20220702-WA0071.jpg
जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और भाजपा का परचम लहराए।
लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता ने बताया कि आज भारत मे सभी वर्ग के व्यक्ति सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ ले रहे है भारतीय जनता पार्टी किसी भी समाज के साथ भेदभाव की राजनीति नही करती है। जिससे आज का भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है।
विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कि पार्टी के साथ 12 महीने 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है जिसके कारण पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

IMG-20220702-WA0070.jpg

विधानसभा संयोजक विनोद बिन्नी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की कार्यशैली का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है अधिकतर देश आज हमारे देश का अनुकरण कर रहे है।
नगर अध्यक्ष गिरीश रतन ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पिछले 8 वर्षों के कार्यकाल में पार्टी ने गरीब और पिछड़े वर्गों के कल्याण हेतू अनेक योजनाओं बनायी और सभी योजनायें लगातार चल रही है जो कि आगे भी निरन्तर चलती रहेंगी।
बैठक की अध्यक्षता राकेश चौहान ने की और संचालन विनोद कुमार बिन्नी ने किया।
बैठक में मनोज दिवाकर,मनोज कठेरिया,अभिनव शर्मा,बबिता शर्मा,मुदित गर्ग,संजय सैनी,नरेन्द्र कुमार,रजत श्रोत्रिय,पयोधि शर्मा,अनुज अग्रवाल,महेश चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।