अपने ही मंत्रियों और अफसरों पर गिड़गिड़ा कर भड़ास निकाले रहे गहलोत, जादू की हवा निकली

in #bjp2 years ago

भाजप ने जनआक्रोश रैली के जरिये प्रदेश में भरी हूंकार, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
अपने ही मंत्रियों और अफसरों पर गिड़गिड़ा कर भड़ास निकाले रहे गहलोत, जादू की हवा निकलीScreenshot_20220603-215235_WhatsApp.jpg
राज्य सरकार के खिलाफ जनसभा के बाद निकाली रैली, भाजपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
जोधपुर 03 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को उनके ही विधानसभा क्षेत्र सरदापुरा से हंूकार भरी और राजस्थान सरकार के खिलाफ विशाल जनसभा के बाद जनआक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीति और जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया।
पावटा स्थित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क के बाहर विशाल जनसभा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.पी चौधरी, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री डॉ.वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल, महापौर वनिता सेठ, पूर्व मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग व पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। भाजपा नेताओं ने कहाकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू अब समाप्त हो चुका है उनकी जादूई कला की धज्जियां उन्हीं की पार्टी के लोगों ने उड़ा दी है।
मुख्यमंत्री के रवैये से प्रदेश की जनता हैरान और परेशान है, अब तो उनको अपने ही मंत्रियों, विधायकों और यहां तक की नौकरशााही पर विश्वास नहीं रह गया है। बाड़ेबंदी वाली राज्य सरकार को भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प करते हुए हूंकार भरी।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा जोधपुर शहर एवं जोधपुर देहात दक्षिण भाजपा की मेजबानी में पावटा स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के समीप अपरान्ह बाद आयोजित विशाल जन आक्रोश सभा और रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग और आम नागरिक पहुंचे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन में आक्रोश नजर आया और अलवर, करौली के बाद जोधपुर में उपद्रव और फसाद को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत की जमकर खिंचाई गई।
जन आक्रोश सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने जनआक्रोश रैली ने स्वागत उद्बोधन में रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि राज्य की बहरी गूंगी, निकम्मी और निठ्ठली सरकार से जोधपुर सहित प्रदेश की जनता परेशान हो चुके हैं। आपसी अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस सरकार चारों खाने चित्त हो चुकी है।
जोधपुर प्रभारी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं, बिजली कटौती, पानी के संकट और राज्य सरकार की वादाखिलाफी से आमजन में आक्रोश है। जबकि यह सरकार होटलों में आज भी बाड़ेबंदी में व्यवस्त है। मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी की चिंता सता रही है उनका प्रदेश के विकास और प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार से विकास योजनाओं जन कल्याणकारी नीतियों के तहत राज्य सरकार को हजारों करोड का अनुदान और आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। पुलिस का भय समाप्त हो चुका है और मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र जोधपुर में आए दिन घटनाएं हो रही है लेकिन कोई सार संभालने करने वाला नहीं है।
पाली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि हाल ही जोधपुर में कुछ समय पहले एक वर्ग विशेष के समाज कंटकों ने शहर तांडव मचाया लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही और शहर में अनेक स्थानों पर तोड-फोड़ होती रही।
पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहाकि मुख्यमंत्री गहलोत अपने आप को जादूगर बताते हैं लेकिन उनके जादू की हवा उनके ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायकों ने निकाल दी है। जब भी राज्स सरकार पर कोई संकट दिखता है तो गहलोत अपने विधायकों को बाड़े में ले जाकर बंद कर देते हैं उनको अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं है। अब तो नौकरशाही से भी गहलोत का विश्वास उठ रहा है।
पूर्व मंत्री कमसा मेघवान ने कहा कि जोधपुर हो या करौली हर बार कानून व्यवस्था ने धत्ता बताते है प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पोल खोलकर रख दी है। पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि बिजली कटौती में प्रदेश की जनता पानी के लिए त्राही माम कर रही है लेकिन गहलोत सरकार ने केन्द्र से मिलने वाला धन भी दबा दिया और जानबूझकर हर घर जल योजनाओं को बाधित किया।
खाद बीज निगम के पूर्व चैयरमेन शम्भु सिंह खेतासर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस बिना वजह बेकसूर लोगों को परेशान करती रही। इससे आक्रोशित जनसामान्य और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को करीब 27 हजार करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं लेकिन राज्य सरकार अभी तक केवल साढ़े तीन हजार करोड़ की राशि का उपयोग ही कर पाई है। ऐसे में हमारा प्रदेश इस मामले में देश के 33 राज्यों में से 32 वें स्थान पर है। इस कारण ही आमजन को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस के मुख्यमंत्री को पद रहने का कोई हक नहीं है।
पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करने का केवल सपना दिखाती रही और बिजली की दरों में बढोतरी करके आर्थिक बोझ बढा दिया और भीषण गर्मी में बिजली की कटौती करके परेशानी बढ़ा दी।
महापौर वनिता सेठ ने कहा कि यह बाड़ेबंदी वाली कांग्रेस सरकार है जिसको आमजन से कोई लेना देना नहीं है कांग्रेस के मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल हो चुके है। सरकार के मंत्रियों और उनके परिजनों पर ही रेप के मामले लग रहे हैं। भ्रष्टाचार, अपहरण और दंगे फसाद से प्रदेष की छवि दागदार हुई है। जनसभा के अन्त में भाजपा नेता अतुल भंसाली ने धन्यवाद दिया।
जनसभा को अन्य कई भाजपाओं नेताओं ने संबोधित किया और राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की। इस दौरान मंच पर उप महापौर किशन लढ्ढा, उप प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पूर्व राजसिको चैयरमेन मेघराज लोहिया, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, पूर्व जिला प्र्रमुख अमिता चौधरी, तिंवरी प्रधान नीलम भाटिया, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, रूपसिंह परिहार, घनश्याम डागा, सोनिया रामचन्दानी, नाथूसिंह राठौड़, इन्द्रा राजपुरोहित, जगदीश देवासी, ज्योति ज्याणी, त्रिभुवन सिंह भाटी, धनराज सोलंकी मंच पर मौजूद रहे।

भाजपा के झंडे बैनर लेकर रैली निकाली प्रदर्शन किया
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा के बाद राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए रवाना होकर पावटा चौराहे होेते हुए कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में नारे लगाते रहे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते रहे। बाद में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा ने ब्लैक पेपर जारी किया गया
राज्य सरकार की विफलताओं एवं स्थानीय जन समस्या तथा अन्य मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने एक ब्लैक पेपर जारी किया। सरकार की विफलताओं को लेकर जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने भाजपा जोधपुर शहर की ओर से तैयार किए गए ज्ञापन का पठन किया।
राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन
मुखर्जी पार्क के सामने विशाल जनसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनसामान्य लोग रैली के रूप में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां पर राजस्थान सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों एवं जनविरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में कलक्टर से मिला। प्रतिनिधि मण्डल में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर वनिता सेठ, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग, पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा करणीसिंह खीची, राजस्थान एडवोकेट के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, भाजपा नेता अतुल भंसाली, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती इन्द्रा राजपुरोहित, उप महापौर किशन लढढा, उत्तर निगम के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण, देहात उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
आक्रोश रैली के सह संयोजक जितेन्द्रसिंह शेखावत, विजय व्यास, शिवचरण विश्नोई सहित, वर्तमान व पूर्व पंचायत समिति प्रधान, जिले के नगर पालिका व नगर परिषद के चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन, जोधपुर नगर निगम के पार्षद व पूर्व पार्षद, भाजपा जिला व मंडल की समस्त कार्यकारिणी, मोर्चा व प्रकोष्ठ की जिला व मंडल कार्यकारिणी, जिला परिषद व पंचायत समिति के वर्तमान व पूर्व सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नरेश सुराणा, संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, सुभाष गहलोत, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, चेनसिंह इंदा, कमलेश गोयल, मधुबाला दवे, विजयलक्ष्मीनाथ, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जमनादेवी बंजारा, मोर्चा अध्यक्ष, गौरव जैन, गजेन्द्र मेवाड़ा, अब्दुल रसीद खान अब्बासी, सुरेश तेजी, सुरेश मेघवाल, राणाराम सिसोदिया, घनश्याम पंवार, मनीष परिहार, सुरेश भाटी, सुनील कुमार भाटी, भवानीप्रतापसिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्याम सुन्दर गौड, हेमन्त जानयानी, ताराचन्द गहलोत, भेरूदास वैष्णव, अशोक व्यास, रफीक लौहार, सुरेश जोशी, रामस्वरूप प्रजापत, अनिल कुमार प्रजापत, शशिप्रकाश प्रजापत, कानराज मोहनोत, कन्हैयालाल रांकावत, मनीष पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।