प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गायों की सेवा करके इमतियाज अहमद ने मनाया मोदी का जन्मदिन

in #bjp2 years ago

मुस्लिम समाज के लोग भी करते हैं गऊमाता की सेवा।

-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गायों की सेवा करके इमतियाज अहमद ने मनाया मोदी का जन्मदिन।

दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश भर में सेवा कार्य के रूप में 15 दिनों तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में प्रत्येक जातियों एवं धर्मों के लोगों एवं भाजपा समर्थकों ने अपने अपने अंदाज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्य करके मनाया और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की इसी क्रम में दिल्ली निवासी मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता इमतियाज अहमद ने गायों की सेवा करके देश मे आपसी भाईचारे का संदेश देते हुवे एक बात साफ कर दी कि आज भी इंसानियत से बढ़ कर कोई धर्म नही है, दिल्ली भाजपा के एक मुस्लिम कार्यकर्ता इमतियाज अहमद द्वारा गायों की सेवा का अद्भुत नजारा जिसे देखकर हर मुस्लिम का मन गऊमाता के प्रति सेवा के लिए जागरूक हो जाएगा।

IMG-20220919-WA0004.jpg

इमतियाज अहमद जो निरंतर गायों को रोटी खिलाकर मुस्लिम समाज को गऊमाता की सेवा के लिए एक अच्छा संदेश दे रहे हैं। इमतियाज अहमद सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्ति हैं, जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के दौरान देश भर में तरह तरह के सेवा कार्यक्रम किये जा रहे हैं वहीं इमतियाज अहमद का कहना है कि हम हिन्दू मुस्लिम तो बाद में हैं सबसे पहले एक इंसान हैं उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों में सेवा करने से बड़ा सेवा कार्य शायद और कोई नही हो सकता, उन्होंने बताया कि वो निरंतर जब भी समय मिलता है तो वो सड़कों पर गायों को रोटी खिलाते हैं।