द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

in #bjp2 years ago

Screenshot_2022_0723_192239.pngरावला मंडी / जयपाल जलंधरा । राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर रावला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे आदिवासी और जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया। शिवचौक पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान्न वितरित कर विजय उत्सव मनाया गया। आदिवासी चेतना मंच राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तारु राम भील ने कहा कि भाजपा सरकार की सबका साथ सबका विकास नीति का ही परिणाम है कि पहली बार देश में आदिवासी समुदाय की महिला सर्वोच्च पद पर पहुंची है। कहा कि यह पल आदिवासी और जनजाति समुदाय के लिए ऐतिहासिक है। अब इस समुदाय के आम आदमी को राजनीति की मुख्यधारा में शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष हंसराज जगरवाल ने कहा कि आदिवासी और जनजाति समुदाय में इससे जागरूकता पैदा होगी। समुदाय के लोग बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश भर में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर मोहनलाल बेदी , बलवंत सिह बङवाल , विक्रम सिंह रामगढ़िया ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयपाल जलन्धरा, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हंसराज जगरवाल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम सिंह एनिया, पूर्व सरपंच राजाराम टाक , मास्टर बलवंत सिंह , गुरमीत खोसा, हरीराम गोदारा , सुनील मारोता ,जितेंद्र अरोड़ा सहित अनुसूचित जनजाति के लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।