प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिती में भाजपा में शामिल होगे ‘आप’ नेता - विजेन्द्र यादव

in #bjp5 months ago

नई दिल्ली। पूर्व उपाध्यक्ष स्थाई समिति दिल्ली नगर निगम विजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के चर्चित चेहरे प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा की अगुवाई में उत्तर पश्चिम भाजपा जिला कार्यालय रोहिणी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। आगे उन्होने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि युवा नेता नवीन भोला आम आदमी पार्टी में ट्रेड विंग दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर है। बादली विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं अब भाजपा ज्वाइन करने जा रहे है। सदस्यता लेने जाते समय 100 बाइक करीब 50 कार के साथ बादली गांव से भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 29 तक एक रैली का भी आयोजन करेंगे।
दो दिन पूर्व ही पुनीत गुप्ता जो कि आम आदमी पार्टी में वार्ड अध्यक्ष स्वरूप नगर बादली विधानसभा, जिला अध्यक्ष उत्तर पश्चिम यूथ विंग, लोकसभा अध्यक्ष यूथ विंग उत्तर पश्चिम और आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहा था। और साथ ही उसके समर्थकों एवं अन्य पदाधिकारी मोनू गुप्ता यूथ वार्ड अध्यक्ष, कपूरी देवी सीनियर सिटीजन विंग संगठन मंत्री, सुमन महिला विंग संगठन मंत्री, गोमती महिला विंग उपाध्यक्ष, सत्यम मिश्रा सोशल मीडिया इंचार्ज वार्ड 19, सुशील गुप्ता सोशल मीडिया उपाध्यक्ष, वीर सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, सुमित उपाध्यक्ष जयराम गुप्ता सोशल मीडिया इंचार्ज और मैन विंग से कुछ कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल करवाया गया है।
नवीन भोला, पुनीत गुप्ता और उनके समर्थकों को जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा के द्वारा पटका पहनाकर उनका परिचय करवाने हेतु यह पूरा कार्यक्रम बनाया गया है।
इस मौके पर विजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा की अगुवाई में भाजपा का परिवार बढ़ रहा है उससे साफ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर परचम लहराने जा रही है। आम आदमी पार्टी के जमीनी नेता जिस तेजी पार्टी को छोड़ रहे हैं उससे साफ है कि आप पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का काला सच समझ चुके हैं।

t.jpg