गर्ल्स कॉलेज में बिरसा मुंडा जयंती मनाई

in #birsa10 months ago

0013.jpg

मंडला. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय आंदोलन के महान सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे के संरक्षण, मार्गदर्शन व डॉ अंजली पंड्या के संयोजन में मनाई गई। प्राचार्य व संयोजक ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रो (डॉ) शरद नारायण खरे ने बिरसा मुंडा के कार्यों, उपलब्धियों, संगठन क्षमता व देश प्रेम का खुलासा कर उन्हें आदिवासी जन नायक की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि अपने साहस से अंग्रेजों को थर्रा देने वाले इस नायक को धरती आबा कहा जाता है। डॉ अंजली पंड्या ने भी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाये।