कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर

स्टेशन रोड डीके कॉन्प्लेक्स के सामने चार पहिया वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, बाइक चालक घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड डीके कॉन्प्लेक्स के सामने चार पहिया वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चंदन पिता कुंदन राय निवासी खिरिया वार्ड बाइक से आ रहा था तभी तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चालक लहूलुहान हो गया। जिसके बाद कार चालक घायल को तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकला।वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है