अपहरण कर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

in #binaaction2 years ago

बीना तहसील के भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर IMG_20220515_074655.jpgऔर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बीना के अंबेडकर तिराहे पर किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। भानगढ़ थाना प्रभारी लखन डावर के अनुसार 3 दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को आरोपी अपहरण करके भोपाल ले गया था। और शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद आरोपी किशोरी को अंबेडकर तिराहे पर छोड़कर फरार हो गया। अंबेडकर तिराहे से किशोरी ने परिजनों को सूचना दी और किशोरी परिजनों के साथ भानगढ़ थाने पहुंच गई। थाने में किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी की किस तरह से किशोरी को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।। भानगढ़ पुलिस ने मामले में पूर्व में आरोपी के खिलाफ 363 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है