आगासोद में बारातियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

ग्राम आगासोद में दर्दनाक हादसा, ग्राम गिरोल से लौट रही बारातियों से भरी बस पलटी, 2 बच्चे सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती

दरअसल आगासोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगासोद में बारातियों की बस पलटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।बारातियों के अनुसार बस ड्राइवर शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विनायकी राहतगढ़ से बारात बीना के ग्राम गिरोल गई थी और वापस लौटते समय आगासोद में पलट गई।बारातियों का कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ।जिसमें 2 मासूम बच्चे सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। जिनमें से कुछ बराती गंभीर घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 100IMG_20220519_122256.jpg नंबर 108 का इंतजार ना करते हुए ऑटो व अन्य वाहनों से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर आगासोद थाना प्रभारी रामेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जहां पर पुलिस बारातियों के बयान दर्ज कर रही हैIMG_20220519_122244.jpg