पथरिया जेगन में दो मोटरसाइकिल में टक्कर, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व दो युवक गंभीर

in #binaaccident2 years ago

IMG_20220514_204959.jpgखिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरिया जेगन में दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व दो युवक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक विक्रम बंसल पिता राजधर निवासी ग्राम निवारी बाइक से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लेकर जा रहा था तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक 24 वर्षीय गणेश पिता दिलीप निवासी ग्राम शिरगांव से भिड़ंत हो गई। और टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार बुजुर्ग महिला व दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी बीना थाने की पुलिस को भेजी गई। और पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं