पैदल जा रहे किशोर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में किशोर सागर जिला अस्पताल रेफर

in #binaaccident2 years ago

बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजिया रोड पर मुड़िया देहरा गांव के पास 14 वर्षीय किशोर संदीप बंसल पिता कल्याण बंसल निवासी गांव गिरोल को पैदल चलते समय अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना की जानकारी राहगीरों ने घायल के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चे को परिजन बाइक की मदद से सिविल अस्पताल बीना लेकर पहुंचे। जहां घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिIMG_20220515_111422.jpgसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों के बयान दर्ज किए है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है