नारियल वितरण के दौरान श्री राम कथा में मामूली भगदड़

in #bina2 years ago

खिमलासा रोड श्री राम कथा स्थल में नारियल वितरण के दौरान मामूली भगदड़, एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं सिविल अस्पताल में भर्ती, एसडीएम ने दी जानकारी।Screenshot_20220515_190239.jpgScreenshot_20220515_190411.jpg
दरअसल खिमलासा रोड स्थित श्री राम कथा स्थल में आज नारियल वितरण के दौरान मामूली भगदड़ में अफरा तफरी मच गई। जिसके चलते मौके पर मौजूद शासकीय और निजी अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं को सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया है।सूचना मिलते ही अस्पताल एसडीएम शैलेंद्र सिंह राजस्व अमले के साथ पहुंच गए। और सभी डॉक्टरों को हॉस्पिटल बुलाया गया। एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि श्री राम कथा में हुई मामूली भगदड़ की वजह से 16 महिलाओं को भर्ती कराया गया था। जिनमें 3 महिलाओं को फैक्चर है और बाकी महिलाओं को भूख प्यास और घबराहट की वजह से भर्ती कराया गया था। जिसमें से करीब 5 महिलाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया। और घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।