17 व 18 मई को रहेगी बीना कृषि उपज मंडी बंद, व्यापारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल

in #bina2 years ago (edited)

कृषि उपज मंडी 17 व 18 मई को रहेगी बंद, गेहूं निर्यात पर रोक लगाने के विरोध में प्रदेश व्यापी मंडी व्यापारियों ने की हड़ताल
IMG_20220516_170753.jpgबीना कृषि उपज मंडी व्यापारी केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा तत्काल प्रभाव से गेहूं निर्यात पर रोक लगा देने के कारण काफी नुकसान व्यापारियों के लिए होगा। अतः मध्य प्रदेश मंडी व्यापारी संघ के आव्हान पर बीना कृषि उपज मंडी के सभी व्यापारी भी हड़ताल पर रहेंगे। जिसके चलते दिनांक 17 मई व 18 मई कृषि उपज मंडी बंद रहेगी।जिसमे व्यापारी कोई भी किसानों से अनाज नही खरीदेगा वही कृषि उपज मंडी में हड़ताल होने से किसान भी परेशान होंगे वही 2 दिन से शासकीय अवकाश था और दो दिन ओर व्यापारियों की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर रहेगी