बिलसंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया

in #bilsanda2 years ago

IMG-20220430-WA0089.jpgबिलसंडा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वच्छ भारत,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कृषि सेवा और पार्टी फंड में दान किया जा रहा है।IMG-20220430-WA0086.jpg भारतीय जनता पार्टी बिलसंडा मंडल कार्यालय पर आज अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती फरहा नाज जी के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यालय बिलसंडा पर और गांव फिरसा चुराहा में माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत 275 लोगों से डोनेशन कराया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रगट सिंह जी, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार साथ ही तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।