छल कपट से गरीब जनता को गुमराह बनाकर सत्ता का सुख ......

in #bikaner2 years ago

100.jpg

बीकानेर, 4 सितम्बर। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के मैन बाजार बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक रविवार को आयोजित की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता को ऊर्जावान बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक विधान अध्यक्ष कोलायत के ताराचंद मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी अताउल्ला, जिलाध्यक्ष प्रताप राम काटिया, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार हटीला, जिला महासचिव अनोप श्रीदेव, पश्चिम विधान के महासचिव साजिद मुगल, बीकानेर जिला हेड क्वार्टर से कोलायत पहुंचे।
जिला प्रभारी अताउल्ला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम कार्यकर्ता को करना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी को गांव-गांव, ढाणी जाना होगा। भाजपा, कांग्रेस छल कपट से गरीब जनता को गुमराह बनाकर सत्ता के सुख भोगने का काम किया है। भाजपा ने गरीबी मिटाने के नाम पर जनता से वोट लेकर पहले अधिक महंगाई बढ़ाने का काम किया है। जनता कांग्रेस-भाजपा से दुखी होकर, परेशान होकर तीसरा विकल्प चाहती है। बसपा पदाधिकारी सर्वसमाज को जोड़कर भाईचारा बनाने पर जोर दें।
प्रताप काटिया ने कहा कि संगठन में शक्ति है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करे और आगामी चुनाव में अच्छा परिणाम आ सके जिससे जनता को कांग्रेस, भाजपा से निजात मिल सके। बैठक में रामेश्वर ढाल, लालचंद मेघवाल को नियुक्तियां दीं गयी। बैठक में सेक्टर अध्यक्ष श्रवणराम, महेेंद्र परिहार, जीत बांदड़ा, रेवंतराम, प्रभुराम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।99.jpg

Sort:  

मैंने आपकी 27 पोस्टों को लाइक कर दिया है सर आप भी मेरी पोस्ट को लाइक कर लीजिए सर आप प्लीज सर फॉलो में