व्हाट्सऐप ग्रुप्स के बढ़ाएं सदस्य

in #bikaner2 years ago

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक व्हाट्सऐप गुप बनाए गए हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी तथा उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त कंटेंट निचले स्तर तक पहुचना सुनिश्चित करें। समय-समय पर इसका क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर 366 तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर 190 ग्रुप बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन गुप्स के माध्यम से सरकारी उपलब्धियां और सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं। ग्राम विकास अधिकारी को इन ग्रुप्स का एडमिन बनाया गया है। इन ग्रुप्स में संबंधित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग जुड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए।

Sort:  

6 day news like done