बुखार का खौफ : सरकारी स्कूल में शून्य रही छात्रों की संख्या

in #bijnor2 years ago

बिजनौर के शिवाला कलां गांव फीना में तीन दिन के लॉकडाउन के बाद स्कूलों में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य व निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या आधे से भी कम हुई है।ग्रामीणों का कहना है स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण फिर से स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।
गांव फीना में दिन शुक्रवार से बुखार से लॉकडाउन था। प्रशासन के प्रयास से सोमवार को फिर से स्कूल व कॉलेज खुले। गांव के शहीद नायक अशोक कुमार विद्यालय में कोई बच्चा पढ़ने के लिए नहीं आया। विद्यालय के सहायक अध्यापक ऋतुराज ने बताया हमारे विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या 139 है।

सुबह से अब तक कोई बच्चा पढ़ने के लिए नहीं आया है। मुख्य अध्यापक योगेश कुमारी व अन्य अध्यापक आज अवकाश पर है। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक रंजीत सिंह ने बताया स्कूल बच्चों की कुल संख्या 79 है। आज पढ़ने के 6 बच्चे आए। गांव के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद ने बताया कॉलेज में बच्चों की कुल संख्या 266 है। आज कॉलेज में 140 बच्चे आए।

गांव के भारत माता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह ने बताया बच्चों की संख्या 250 है। स्कूल में 130 बच्चे आए हैं। गांव के ही इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने बताया स्कूल में बच्चों की कुल संख्या 655 है। पढ़ने के लिए आज 314 बच्चे आए हैं।