बिजनौर:बाइक सवार बदमाशों ने दो पुलिस अफसरों की पत्नियों के गले से लूटी चेन, पुलिस जाँच में जुटी

in #bijnor2 years ago

1c59286dbfa01a27280f3405f8de97c88f94a36291572efc5004349cda4ed906.0.PNGबिजनौर में दो अलग अलग स्थानों पर पुलिस दरोगाओं की पत्नी से हुई चेन लूट की वारदात के बाद सनसनी फ़ैल गयी। चेन लूट की ये दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस लूटेरो की तलाश में जुटी है।

साहित्य विहार निवासी दीपक पाराशर की पत्नी श्वेता पाराशर अपने बच्चो को स्कूल बस में बैठाने गयी थी। वह स्कूल बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान दो बाइक सवार युवको ने उनके गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। यह चेन 20 ग्राम वजन की बतायी गयी है। दूसरी वारदात वीआईपी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार विष्ट की पत्नी शोभा विष्ट के साथ उस समय घटित हुई जब वे घर के बाहर पौधों को पानी दे रही थी। दोनों ही वारदात सीसीटीवी हो गयी है।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस अफसरों की पत्नियों के साथ हुई इन घटनाओ के बाद सनसनी फैली हुई है।