Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

in #bijnor2 years ago

Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सकुशल कांवड़ मेला सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मेले से संबधित अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी निरन्तर समन्वय बनाकर रखें। किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।Kanwar Yatra: सावन का माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़िए भगवान की पूजा अर्चना के लिए देशभर से हरिद्वार आते हैं। यहां वे मौजूद तमाम शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही वे यहां पवित्र गंगा नदी से जल ले जाकर देश के तमाम शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। पूरे सावन के महीने में हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड की छठा निराली होती है।
India TV Hindi
liveTV

Hindi News भारत राष्ट्रीय
Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
Kanwar Yatra: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सकुशल कांवड़ मेला सम्पन्न कराने के लिए कांवड़ मेले से संबधित अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी निरन्तर समन्वय बनाकर रखें। किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
Image Source : PTI/FILE
Written By: Sudhanshu Gaur 10 Jul 2022, 9:05:45 IST
HIGHLIGHTS
सावन महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं हरिद्वारएक माह तक चलता है कांवड़ मेलासरकार ने की है विशेष तैयारी
Kanwar Yatra: सावन का माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़िए भगवान की पूजा अर्चना के लिए देशभर से हरिद्वार आते हैं। यहां वे मौजूद तमाम शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही वे यहां पवित्र गंगा नदी से जल ले जाकर देश के तमाम शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। पूरे सावन के महीने में हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड की छठा निराली होती है।

कोरोना से पहले सब कुछ सामान्य तरीके से होता था, लेकिन कोरोना ने व्यवस्थाओं में परिवर्तन ला दिया। इस बार 2 सालों बाद सावन में कांवड़ यात्रा कोरोना के खौफ से कुछ मुक्त होगी। लेकिन प्रशासन अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, "इस बार कांवड़ मेले के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किये हैं। कांवड़ मेला-2022 में राज्य में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला गया है।" उन्होंने कहा कि सभी भक्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर ही यहां आएं, इससे वे कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं और सुअग्म और सुरक्षित यात्रा के बाद अपने घर को वापसी कर सकेंगे।