कुंवारे पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, रात में मिलने पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने करा दी शादी

in #bihar2 years ago

3D1D594F-17F7-4742-90FB-6172CC45FB72.jpegबिहार के बांका में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी। ना बैंड, ना कोई बाराती, ग्रामीणों ने हरहर महादेव की उद्घोष के साथ लड़की का कन्यादान कर दिया। मामला धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव का है। मंदिर में कराई गई शादी का विडियो बना लिया। इस अनोखे प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मी़डिया पर वायरल हो रहा है।

पति के नहीं रहने पर हुई दोस्ती-जानकारी के अनुसार प्रेमिका शांति देवी के पति प्रवासी मजदूर हैं जो बाहर रहकर काम करते हैं। वह भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के करहरिया गांव की निवासी है। पति की गैरमौजूदगी में उसे बांका के धोरैया थाना इला के बटसार निवासी रूदल कुमार से दोस्ती हो गई। सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों का गांव आस-पास ही है। दोस्ती बढ़ते बढ़ते प्यार में बदल गई। शांति पहले तीन बच्चों की मां है। पति को छोड़ उसका दिल प्रेमी रूदल पर आ गया। रूदल की शादी अभी हुई थी।

रात में मिलने प्रेमिका के घर चला गया प्रेमी

रविवार की रात को रूदल प्रेमिका शांति से मिलने उसके गांव चला गया। पति के नहीं होने का फायदा उठाकर शांति ने उसे अपने घर में बुला लिया। पर रात में एक अनजान युवक को शांति के साथ देख ग्रामीणों को शक हो गया। लोगों ने दोनों को पकड़ पूछताछ शुरू किया। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसी बीच सन्हौला थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से मुक्त कराकर थाना पर ले आई। वहां भी दोनों ने प्रेम संबंधों को स्वीकार किया।

दादा के साथ गए बच्चे-उसके बाद शांति के ससुराल वालों को बुलाया गया। रूदल के परिजन भी पहूंच गए। दोनों ओर से हुई पंचायत में शादी पर रजामंदी हो गई। उसके बाद बटसार के सरपंच भरोषी मंडल की देख-रेख में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई। इस विवाह को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। गांव के शीतला माता के मंदिर में शादी हुई जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। इधर, शांति के तीनों बच्चों को उसके दादा के हवाले कर दिया गया और शांति प्रेमी से पति बने रूदल के साथ चली गई।