जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही दो महिला पर बंदर ने क़िया हमला
मदनपुर थाना क्षेत्र के पितमबरा गांव के दो महिला अपने क्षेत्र के कटुईया जंगल से लकड़ी के बोझा लेकर अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में हथिया पत्थल के पास बंदर के झुंड ने हमला बोल दिया।जिससे दोनों महिला जख्मी हो गई जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है ज़ख्मी महिला की पहचान थाना क्षेत्र के पितमबरा गांव निवासी महेंद्र रिकीयासन के 35 वर्षीय पत्नी सविता देवी और फ़गुनी सिंह भोक्ता के 40 वर्षीय पत्नी संकुती देवी के रूप में किया गया है इधर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने बताया की बंदर के द्वारा काटा गया दो महिला आई है जिसका इलाज किया जा रहा है।