नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया गया महा आरती का आयोजन।

in #bihar2 years ago

IMG_20220928_181820.jpgरफीगंज शहर के लोहार गली में नवदुर्गा शांति समिति द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया ।महा आरती में औरंगाबाद लोकसभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने भाग लिया। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार साव द्वारा सांसद सुशील कुमार सिंह को अनुभव देकर सम्मानित किया गया। महा आरती के बाद औरंगाबाद लोकसभा सांसद शहर के बड़ी दुर्गा देवी स्थान पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ,जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, मुख्य पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार साव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा बघौरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अनुज सिंह , कमीटी सदस्य विकी कश्यप, कौशल विश्वकर्मा ,रंजन सोनी, चंदन सोनी राजीव शर्मा ,बालचंद प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।