बिहार में महागठबंधन की सरकार, आज लेंगे नीतीश- तेजस्वी शपथ
भाजपा से गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसके साथ ही बिहार में नीतीश के नेतृत्व में पांच वर्ष बाद फिर से महागठबंधन सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। राजद-कांग्रेस एवं वामदलों के साथ संयुक्त बैठक कर नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल फागू चौहान को 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।