बिहार : मंत्रीमंडल विस्तार आज, किसके हिस्से में कितने मंत्री..?

in #bihar2 years ago (edited)

सीएम : आठवीं बार बिहार की राजगद्दी संभालेंगे नीतीश कुमार..
...Screenshot_20220816_082432.jpg
Patna। बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार गद्दी संभालेंगे। अब कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा बाकी है। कुल मिलाकर (Bihar cabinet) बिहार में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंगलवार को 11.30 बजे से इसका लाइव देखने को मिलेगा। नीतीश सरकार में RJD का दबदबा रहने की पूरी उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि JDU को भी 10 मंत्री अवश्य मिलेंगे।
बता दें कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहले ही सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ ले चुके हैं। बिहार में पूर्वाह्न 11.30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। महागठबंधन की नई सरकार में कुल सात दल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि JDU, RJD के अलावा कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा भी मंत्रिमंडल में शामिल होगी।
बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बात भी लगभग तय है कि महागठबंधन में RJD का दबदबा रहने की पूरी संभावना है। पार्टी के कोटे से 15 विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसमें तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। उधर नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 10 मंत्रिपद मिलने की उम्मीद हैं।
....
कुल 30 से 31 मंत्री लेंगे शपथ..
...
RJD- 15
...
JDU- 10
...
Congress- 03
...
HAM- 01
...
Nirdal - 01
....
इनसेट...

24 को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते आठवीं बार शपथ ली थी। तेजस्वी यादव दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने। नीतीश कुमार को 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। महागठबंधन में छोटे-बड़े मिलाकर कुल सात दल शामिल हैं। जबकि सात दलों की ओर से 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी नीतीश कुमार ने राज्यपाल को पिछले हफ्ते ही सौंप दी थी। बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़कर तेजस्वी यादव संग सरकार बनाई है। यह फैसला करते हुए नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि BJP ने राज्य में JDU को जगह -जगह कमजोर करने की कोशिश की थी।

Sort:  

please follow me and like my post