वृंदावन से आगरा तक डीएम के पीछे-पीछे गाड़ी में चला बंदर

in #big2 years ago

कुछ समय पहले मथुरा के डीएम के रूप में तैनाती के दौरान नवनीत सिंह चहल का वृंदावन में बंदर चश्मा उतार ले गए थे। अब आगरा में इसी पद पर आए तो बंदर उनकी एस्कार्ट गाड़ी में ही बैठ गए।

कुछ समय पहले मथुरा के डीएम के रूप में तैनाती के दौरान नवनीत सिंह चहल का वृंदावन में बंदर चश्मा उतार ले गए थे। अब आगरा में इसी पद पर आए तो बंदर उनकी एस्कार्ट गाड़ी में ही बैठ गए। बंदरों ने उसमें रखे सामान को ही उठाकर फेंक दिया। सीटों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

वृंदावन में जिस तरह से बंदरों का मंदिरों और उसके आसपास के क्षेत्रों में कब्जा है। उसी तरह से ताजनगरी में भी बंदरों का कम उत्पात नहीं है। ताजमहल में तो आए दिन सैलानी बंदरों का निशाना बनते रहते हैं। कलक्ट्रेट में भी बंदरों का काफी जमावड़ा रहता है। शुक्रवार को जिलाधिकारी चहल अपने कर्यालय में बैठे जनसमस्याएं सुन रहे थे।