यूपी के रामपुर से बड़ी ख़बर

in #big2 years ago

33e21acc-f89e-4fa4-b1f6-59ad0d47c8eb_Rampur-railway.jpg

पुलिस ने नगर पालिका के रजिस्टर जलाने के आरोप में नगर पालिका के कर्मी ओर उनके साथी को हिरासत में लिया तो रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा जबीन रात में ही डीएम आवास पहुच गई। नगर पालिका स्टाफ भी साथ मौजूद रहा।पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके स्टेनो अखलाक को पुलिस ने उठा लिया है। उसको छोड़ा जाए। वही पालिका अध्यक्ष के साथ स्टाफ की भीड़ देख एएसपी ने उनको डंडे से खदेड़ दिया।

दरअसल थाना गंज इलाके में नगर पालिका के कर्मचारी ओर उसके एक साथी को पुलिस ने रजिस्टर जलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी जुनैद ओर अखलाख को पकड़ा है। नगर पालिका में स्टेनो है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है और रजिस्टर कब्ज़े में लिए है। जो जलाए जा रहे थे। अब उनको चेक किया जाएगा।

Sort:  

खबरों को लाइक करें कमेंट करें