अमृत महोत्सव पर भाजपा युवा मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा।

in #bidasar2 years ago

Rajasthan, बीदासर कस्बे के पुराना बस स्टैंड रोड़ स्थित टांटिया धर्मशाला में आज देर शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा व घर घर तिरंगा फहराने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व खनिज मंत्री खेमाराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आन पर केंद्र सरकार की और से 13 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। वही प्रधान संतोष मेघवाल ने क्षेत्र वासियों से घर घर मान सम्मान के साथ तिरंगा फहराने को कहा। जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि 13 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसने कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। बैठक में पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष हुक्मीचंद गुसाईवाल, तिरंगा यात्रा प्रभारी अंकित सारण, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश दर्जी, भंवरसिंह बीदावत, राजेश सोनी, गोपाल प्रजापत, पार्षद ललित माली, सांवरमल सेन, रमानिवास माली, पवन महाराज, महेंद्र सिंघी, सिसुपाल सिंह, रामप्रताप शर्मा, श्रीकृष्ण तेजस्वी, राजेश बेंगाणी, बिमल टेलर, शिवरतन दर्जी, मगराज, आशिफ कुरेशी राकेश सीहाग, पन्नालाल नाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।