आजमगढ : सपा के पूर्व विधायक पर सार्वजनिक पोखरी कब्जा करने का आरोप

in #bhumafiya2 years ago

आजमगढ: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर पर अभिलेखों में हेराफेरी कर जाफरपुर गांव में एक पोखरी पर अवैध तरिके से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसडीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। गामीणों ने अधिकारियों से मांग किया जांच कर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाय।IMG-20220713-WA0048.jpg
वीओ - सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में एक पोखरी है। आरोप है कि जाफरपुर गांव में स्थित पोखरी सैकड़ो वर्ष पूर्व से स्थित है। इस पोखरी में सिघाड़ा बोया जाता था। यही नहीं वर्ष 2010 में मनरेगा के तहत इस पोखरी की खुदाई भी कराई गयी थी। पिछले सप्ताह मामले ने तब तुल पकड़ा जब लेखपाल के साथ पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर पोखरी पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद उन्हे वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद से ग्रामीण पूर्व विधायक पर पोखरी पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर समाजवादी पार्टी सरकार में अभिलेखों में हेराफेरी कर पोखरी पर अपना हक जता रहे है। गांव के प्रधान जगदेश्वर यादव का आरोप है कि पूर्व विधायक उनके गांव की पोखरी जो सैकड़ो वर्षो से है उसपर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते है। इसके लिए वे अभिलेखों में हेराफेरी किये है जबकि वर्ष 2010 में पोखरी में मनरेगा के तहत कार्य भी हुआ था। उनका आरोप है कि अब विधायक दबंगई पर उतर आये है और उसे फंसाने की धमकी दे रहे है।
वहीं एसडीएम सदर का कहना है कि आज ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर पोखरी पर कब्जे करने को लेकर शिकायत की है। मामले की आज जानकारी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी काफी पुरानी है और उसमें सिघाड़ा बोया जाता था। गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि पोखरी 12 वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत कार्य भी हुआ है। इस प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।