पाकिस्तान ने बीएचयू के वैज्ञानिक से मनीला धान - 1 का बीज मांगा, किसान रिजवान को मिला इनकार

in #bhulast year

Screenshot_2023-06-14-08-24-01-25.jpg

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के सहयोग से तैयार धान की उन्नत प्रजाति की महक पूरी दुनियां में फैल रही है। अब पाकिस्तान भी इसका कायल हो चुका है। बीएचयू और अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से तैयार उन्नत प्रजाति मालवीय मनीला सिंचित धान - 1 बीज की मांग पाकिस्तान के एक किसान ने की है। बीएचयू के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग के प्रो श्रवण कुमार ने बीज देने से मना कर दिया। प्रोफेसर ने इरी से मदद मांगने को कहा है। सोशल मीडिया के द्वारा बीज मांग को लेकर चर्चा खूब हो रही है।

प्रो श्रवण कुमार ने बताया कि भारत के लिए शोध महत्वपूर्ण है। कम समय मे अधिक उत्पादन देने वाले मालवीय मनीला सिंचित धान - 1 बीज की मांग काफी है। बीज की मांग पाकिस्तान के एक किसान ने भी किया है। बीते छह जून को पाकिस्तान के किसान रिजवान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोन आया था। व्यस्त होने के कारण काल रिसीव नहीं कर पाया। रिजवान ने बाद में वायस मैसेज भेज मालवीय मनीला बीज की जानकारी मांगी। उसने बीज भी मांगा।

अभी ये प्रजाति भारत के तीन राज्य यूपी, बिहार और ओडिसा के पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी कोई रोपाई पाकिस्तान में संभव नही है। पाकिस्तान के किसान को जानकारी देने से मना कर दिया गया। उसे इरी से संपर्क करने को कहा गया। मालवीय मनीला बीज को उपलब्ध कराने की पाकिस्तान के किसान द्वारा गुजारिश की।

Sort:  

8840430547 contact me