कांग्रेसी कार्यकर्ता ने खड़गे -राहुल के संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

in #bhopalgarhlast year

आसोप।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार को जयपुर आगमन पर भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बसों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई आसोप कस्बे से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।कांग्रेस के नेता डॉक्टर श्रवणराम मेघवाल व अरुण बलाई ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों तथा प्रमुख कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओ ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के नेता पुसाराम मेघवाल,अरुण बलाई,गीता बड़बड़,मनीराम मेघवाल,गनपत मेहरा,कालूराम मेहरा,रसीद कुरेशी,महिपाल जाखड़, रामनिवास पांगा,शिवराम बांता सहित कई जने मौजूद थे।