बिना दहेज की शादी, एक रुपए-नारियल में दुल्हन को घर लाए

in #bhopalgarh2 years ago

दूल्हे ने लौटाए दहेज में मिले 3 लाख, मात्र एक रुपये में रचाई शादी

क्षेत्र के कागल गांव में एक शादी के दौरान दूल्हे ने दहेज के 3 लाख रुपए लड़की पक्ष को वापस लौटा दिए और बिना दहेज के शादी की। दूल्हे के फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।
शादियों में हर साल फिजलूखर्ची और दहेज लेने-देने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में समाज को आइना दिखाते हुए दूल्हे वरुण नायल ने दहेज में मिले 3 लाख रुपये और आभूषण लौटाकर नई मिसाल पेश की। एक रुपये में शादी रचाई तो घरातियों और बरातियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सबने दूल्हे की सराहना की। कागल गांव के सुमेर डूडी की पुत्री पूजा की शादी 3 दिसम्बर की रात्रि में हुई व सुबह 4 दिसम्बर को बेटी की विदाई जालेली नायला के भूतपूर्व सैनिक सुरजाराम नायल के पुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर पूना के वरुण डूडी के साथ हुईं। इस दौरान सुमेर डूडी ने विदाई के समय अपनी बिटिया को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सामान व दामाद वरुण नायल को दहेज में 3 लाख रुपए दिए। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगो ने दहेज नहीं लेकर राशि वापस लौटा दी व सगुन के रूप में 1 रुपया लिया। इस दौरान कागल सरपंच जगदीश डूडी, युवा उद्यमी अशोक डूडी, महेंद्र डूडी, शेरसिंह डूडी,बाबूराम,किशनाराम, एडवोकेट मधुसूदन डूडी,किशोर जाखड़, रजलानी सरपंच पारस गुर्जर ने भी बिना दहेज शादी करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर वरुण नायल की जमकर सराहना की।