Jodhpur में दो दिन चलेगा साहित्य महोत्सव, प्रदेशभर के साहित्यकार लेंगे भाग

in #bhopalgarh10 days ago

Jodhpur में दो दिन चलेगा साहित्य महोत्सव, प्रदेशभर के साहित्यकार लेंगे भागप्रख्यात राजस्थानी साहित्यकार डॉ नृसिंह राजपुरोहित खांडप की जन्मशताब्दी समारोहपूर्वक मनाया जाएगी। इस मौके पर जोधपुर में सिटिजन सोसायटी फॉर एज्युकेशन और डॉ.नृसिंह राजपुरोहित स्मृति कोष की ओर से दो दिवसीय साहित्यिक समारोह 7 और 8 सितंबर 2024 को जोधपुर के होटल चंद्रा इंपीरियल में होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के नामी साहित्यकार हिस्सा लेंगे और उनकी रचनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा उनकी लिखी कहानियों, लेख सहित अन्य साहित्य पर भी चर्चा होगी। शहर में साहित्यक प्रेमियों के लिए होने वाले इस उत्सव को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार कोअंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को समिति पदाधिकारियों ने जानकारी दी। 2 दिन के इस उत्सव में कुल 7 सत्र होंगे। जिसमें राजस्थान के कोने कोने से साहित्यकार और साहित्य प्रेमी शामिल होंगे। नृसिंह राजपुरोहित स्मृति कोष के अध्यक्ष जेठनाथ गोस्वामी ने बताया कार्यक्रम की विधिवत्त शुरुआत 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से होगी। शुभारंभ समारोह में श्री डूंगरगढ़ के श्याम महर्षि, जयपुर के डॉ. राजेश कुमार व्यास, जोधपुर के प्रो. जहूर खान मेहर, प्रो. कन्हैयालाल राजपुरोहित और सत्र संयोजन डॉक्टर गजादान चारण शक्तिसुत डीडवाना शामिल होंगे।प्रथम सत्र: पहला सत्र 7 सितंबर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा। जिसमें नृसिंह राजपुरोहित की कथा संसार री वाली विरोल पर चर्चा होगी।

इसमें मनोहरसिंह राठौड़, तिलाणेस, डॉ. चेतन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़, मीठेश निर्मोही, जोधपुर, डॉ. गौरीशंकर प्रजापति, राजेन्द्र शर्मा 'मुसाफिर', चुरू, मदनगोपाल लड्ढा, महाजन, मोनिका गौड़, बीकानेर शामिल होंगी। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। इसमें मायड़भाषा मानता, मानकीकरण अर निबन्ध लेखन पेटै नृसिंह राजपुरोहित रौ अवदान विषय पर चर्चा होगी। जिसमें पद्मश्री चंद्रप्रकाश देवल, उदयपुर, नन्द भारद्वाज, जयपुर, लक्ष्मण दान कविया, नागौर, मदन सैनी, श्री डूंगरगढ़, किरण राजपुरोहित नितिला, गिरधर दान रतनू दासोडी, डा. चंद्रभान विश्नोई शामिल होंगे। तीसरा सत्र शाम 4:30 से 6 बजे तक चलेगा। इस सत्र में श्री रामस्वरूप किसान, परलिका, डॉ शारदा कृष्ण सीकर, चैन सिंह राजपुरोहित जयपुर, डॉ. जीवराज सिंह शेरगढ़ (कहानी उड़ीक), इंद्रदान जोधपुर (कहानी विदाई), उगम सिंह राजपुरोहित लूणी (कहानी रात वासो ) और डॉ. विमला महरिया लक्ष्मणगढ़ शामिल होंगे।सितंबर के सत्र

कार्यक्रम के अगले दिन 8 सितंबर को 2 सत्र होंगे पहला सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। यह सत्र संपादन अनुवाद और पत्रकारिता पेटे नृसिंह राजपुरोहित रो अवदान विषय पर होगा। इसमें डॉक्टर महिपाल सिंह राठौड़ जोधपुर, बीकानेर से पृथ्वीराज रतनू, पदम मेहता जोधपुर, डॉ प्रकाश अमरावत जोधपुर, डॉ. सुरेश साल्वी उदयपुर, शंकर सिंह राजपुरोहित आऊआ, सत्यनारायण सत्तू आसोप शामिल होंगे।अंतिम सत्र दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक चलेगा। इस सत्र का नाम नृसिंह राजपुरोहित सिरजण साख री समग्र कूंत रखा गया है। इसमें डॉ. आईदान सिंह भाटी जैसलमेर, डॉ. देव कोठारी उदयपुर, डॉ. सूरज राव अजमेर, छगनलाल व्यास खांडप, डॉ सुखदेव राव जोधपुर, जेठनाथ गोस्वामी, रवि पुरोहित बीकानेर शामिल होंगेये करेंगे चर्चा

श्यामसुंदर भारती, जोधपुर, पवन पहाड़िया नागौर, मोहन सिंह रतनू चौपासनी, बसंती पंवार जोधपुर, डॉ गौरीशंकर प्रजापत बीकानेर, डॉ. नमामी शंकर आचार्य बीकानेर, जोधपुर के वाजिद हसन काजी, कीर्ति परिहार, मंजू शर्मा, संतोष चौधरी, फलोदी के दिनेश जांगलू, पुनाराम मांझी, नेमाराम माचरा, रतनगढ़ के मनोज चारण, मंजु स्वामी लाडनू, महेंद्र नरावत, चंद्रभान विश्नोई, प्रहलाद सिंह झोरड़ा शामिल होंगे।
4333aaaeeef87609df42d3fc59f60446.webp