Jodhpur मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

in #bhopalgarh15 days ago

Jodhpur मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शनजोधपुर में मासूम बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार, देह शोषण व गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उतर व दक्षिण की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक दल ने कलक्टर गौरव अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कांग्रेस बढ़ा आंदोलन करेगी। रैली दोपहर तीन बजे कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिला कार्यकर्ता शामिल थे। रैली सोजती गेट होते हुए नई सड़क पहुंची। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। यहां कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुलिस और प्रशासन की ढीली कार्यशैली

राजस्थान की भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह से विफल रही है। विशेषकर बहन-बेटियां इस राज में बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जोधपुर जैसे अपनत्व व शांत शहर में सरकार के नकारापन, जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के कारण पिछले एक पखवाड़े में चार मासूम बालिकाओं के साथ बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से शहर में भय व दहशत का वातावरण बना हुआ है।हुए शामिल: पैदल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान, दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व राज्यमंत्री रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, उपमहापौर, करीम जॉनी, निगम दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, लियाकत अली, जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष कीर्ति भील, हरेन्द्र सिंह राठौड़, नेमाराम बेरा, रिजवान राजा, हेमन्त शर्मा, बिनका जैश मालू, विजयलक्ष्मी पटेल, असलम खान, सोहन लाल गर्वा सहित जिला, ब्लॉक, मंडल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एएनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
d4794037df23923adddd7da33bfcbc60.webp