गुना जिले के 25000 घरों में तिरंगा लगाने चलेगा अभियान

in #bhopal2 years ago

गुना।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जानकारी अनुसार जिले के सभी 17 मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रभारी और सह प्रभारी तय किए गए, साथ ही मंडलों में तिरंगा अभियान को लेकर मंडल में समिति बनाई गई। जिसमें 3 सदस्यीय समिति द्वारा प्रत्येक पंचायत और वार्ड में हर घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी तय की गई हे।

तीन चरण में चली बैठक में पहले चरण में मंडल अध्यक्ष, दूसरे में जिला पधाधिकारी एवं तीसरे चरण में मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी कांकर ने प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा जिले के सभी 17 मंडलों के लगभग 25000 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य को साकार करना हे। श्री सिकरवार ने बताया की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घर में तिरंगा लगाने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति लोगों में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

मंडलों में तिरंगा रैली निकाली जाएंगी साथ ही युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय में 13 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगीl कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक घर एवं इस अभियान को आम जन से जोड़ा जाएगा।

राष्ट्र की अस्मिता और गौरव के प्रतीक राष्ट्र ध्वज के सम्मान में इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐