1 साल की मासूम पर सूअर ने किया हमला, लोगों ने किया हंगामा।

in #bhopal2 years ago

2266112-untitled-58-copy.webp

भोपाल। राजधानी के बैरसिया में एक साल की मासूम पर सूअर ने अटैक कर दिया। घटना तब हुई, जब बच्ची सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। सूअर बच्ची पर हमला कर उसे खींचकर ले जाने लगा। यह देख परिजन-पड़ोसियों ने दौड़कर बच्ची को बचाया। बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। मामले में पुलिस सूअर पालक पर FIR दर्ज करेगी। घटना बैरसिया के वार्ड-13 की है। विनोद सेन की एक साल की बेटी काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक सूअर ने काव्या पर हमला कर दिया। वह बच्ची को खींचकर ले जाने लगा। यह देख बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों ने दौड़ लगा दी। बाल्टी फेंककर सूअर को भगाया। बावजूद काव्या बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे बैरसिया के ही सरकारी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।