भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली शपथ

in #bhopal2 years ago

08_08_2022-varma.jpg जिला पंचायत भोपाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। इस दौरान विधायक एवं मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विष्णु खत्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज सहित अन्य अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर नोरंग सिंह गुर्जर को सीइओ ऋतुराज ने साढ़े ग्यारह बजे शपथ दिलाई। उनके साथ ही उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पदभार संभाला। कार्यालय में विधिवत पूजा - पाठ कराई गई। पदभार ग्रहण करने के बाद बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों का संपूर्ण विकास किया जाएगा। लोगों तक सरकार की लाभप्रद योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। सदस्यों में देवकुंवर अनिल हाडा, बिजिया विनोद राजौरिया, चंद्रेश, इंद्रा अशोक मीना, अनुज विनय सिंह मेहर, विक्रम भालेश्वर, गंगा मिश्रीलाल मालवीय और रश्मि अवनीश भार्गव भी उपस्थित थीं।