मध्य प्रदेश की बेटी भावना 15 अगस्त को यूरोप के माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर फहराएंगी तिरंगा

in #bhopal2 years ago

06_08_2022-bhavna.jpg
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्य प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली भावना डेहरिया अब 15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची शिखर माउंट एल्ब्रुस रूस पर तिरंगा फहराएंगी। बता दें कि इस पर्वत की ऊंचाई 18,510 फीट है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने भावना डहरिया को सहयोग किया है। इसके साथ ही एएमडी विवेक श्रोत्रिय ने पर्वतारोही भावना को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने की बात भी कही।

टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंची भावना
बता दें कि संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर एवं प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग व प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की पर्वतारोही भावना मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंची। डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर व फिल्म उमाकांत चौधरी ने भी भावना को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि, टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने हेतु इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।

Sort:  

हर घर तिरंगा

Jai hind sr like follow me 🙏👍