21 हजार बेलपत्र से भोलेनाथ का हुआ श्रृंगार

in #bholenath8 months ago

006.jpg

  • 21 हजार बेलपत्र से भोलेनाथ का हुआ श्रृंगार
  • भगवान सूर्य का किया गया 1100 अकोना पुष्पों से अर्चन

मंडला. ऐतिहासिक नगरी रामनगर में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाअभिषेक के साथ कथा का आयोजन किया गया। पंडित नीलू महाराज ने बताया कि नर्मदा तट में स्थापित मनोकामना महादेव के मंदिर में सर्वकल्याणार्थ को लेकर 11 प्रकार की औषधियों के रस से महाभिषेक किया गया। इसके साथ ही 21 हजार बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ को सजाया गया। मां नर्मदा को 56 भोग लगाते हुए सूर्य नारायण को 1100 अकोना के पुष्पों से अर्चन किया गया। इसके बाद 108 सत्य नारायण की कथा की गई। बता दे कि मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दौरान मुकेश सोनी, ऊषा राजवीर यादव, इंजी. सोम सुधीर कांसकार, श्याम बिहारी राय, इंजी. हेमंत पठारिया, कमलेश सोनी, इंजी. अंशुमान जायसवाल, जीतू श्रीवास, जीत बघेल, कमलेश राजपूत, पुष्पा चौहान, रामेश्वर पटैल, राम नारायण, मुन्ना राय, संजीव ठाकुर, समाजसेवी नीरज अग्रवाल, राजा शुक्ला, डॉ. ओमकार रजक समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे। इस धार्मिक कार्यक्रम में कल्पतरू कल्पना माता ने लड्डू गोपाल का भी पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में पं. सोनू दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।