शादी के 7 साल बाद भी पिता नहीं बना युवक पत्नी को दी खौफनाक सजा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

in #bhk2 years ago

मुजफ्फरपुरः Man did not become father बिहार के मुजफ्फरपुर जिले युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल युवक संतान सुख पाने के लिए दूसरी शादी करना चाहता था।लेकिन युवक की पहली पत्नी इसका विरोध कर रही थी। संतान सुख पाने के लिए तथा दूसरी शादी की बाधा को दूर करने के लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर विभा की गला घोंटकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने मृतका की मां के आवेदन पर दहेज अधिनियम के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।Man did not become father मिली जानकारी के अनुसार कुढऩी थाना स्थित तुर्की ओपी के बाकरपुर निवासी कमल मंडल की शादी पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी देवी स्थान निवासी विभा देवी (22) से सात साल पहले हुई थी। अब तक दोनों को कोई संतान नहीं था। जिससे कमल परेशान चल रहा था। उस पर घरवालों का दबाव था। उसको लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। जिससे वह अवसाद ग्रस्त हो गया था। इस बीच उसने दूसरी शादी करने का निश्चय किया। जिसका विभा देवी विरोध कर रही थी। संतान सुख पाने के लिए तथा दूसरी शादी की बाधा को दूर करने के लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर विभा की गला घोंटकर हत्या कर दी।बहरहाल विभा की मां पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी देवी स्थान निवासी पार्वती देवी ने उसके पति कमल मंडल, पति के भाई कांग्रेस मंडल, ससुर बच्चेलाल मंडल, सास कलकतिया देवी, ननद ममता कुमारी को नामजद आरोपित बनाया है। घटना के बाद से ही सभी फरार हैं।IMG_20220623_095807.jpg