हरियाणा में छात्र पढ़ेंगे नैतिक शिक्षा, गीता के अध्याय भी होंगे शामिल : बोर्ड अध्यक्ष

in #bhiwani2 years ago

भिवानी, 25 अगस्त : हरियाणा के छात्रों में सामाजिक गुण डालने व उनकी आदतों को सुधारने के उद्देश्य से कक्षा छठीं से नैतिक शिक्षा अब हर कक्षा में पढऩे को मिलेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन डॉ. जगबीर सिंह ने वीरवार को पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा में बच्चो को गीता के 18 अध्याय पढऩे को मिलेंगे। अध्याय के साथ साथ महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, परमपरिक संस्कृति मूल्यों, व पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में भी बच्चो को जानने का मौका मिलेगा। यह प्रश्न 10 नंबर के होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के बच्चो को अब नैतिक शिक्षा के गुण दिए जाएंगे। उन्हें ना केवल गीता का ज्ञान दिया जाएगा साथ ही आजादी के बाद का इतिहास भी उन्हें वर्ष 1997 तक का हरियाणा में पढऩे का मौका मिलेगा। जिसकी किताबे भी जल्द ही बच्चो के हाथों में होंगी। बोर्ड स्कूलों को ये किताबे कम कीमत में उपलब्ध करवाएगा। बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि नैतिक शिक्षा का सिलेबस हिंदी या संस्कृत के अध्यापक पढ़ाएंगे। यह प्रश्न 10 नंबर के होंगे। बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि कक्षा 6 में गीता के पहले 3 अध्याय होंगे। 7 में 4 से 4 तक के अध्याय होंगे इसी प्रकार हर कक्षा में तीन तीन अध्याय पढऩे को मिलेंगे कक्षा 12 में 18 के 18 अध्याय पढ़े जाने के बाद फिर से वे सभी अध्याय शामिल होंगे।
बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि इसी प्रकार हिंदुस्तान में आजादी के बाद का इतिहास में वर्ष 1997 तक का भी बच्चो को पढऩे को मिलेगा। इस मे उन्हें जानकारी मिल पाएगी की हमारे देश का इतिहास क्या रहा था। वही उन्हें ये भी पढ़ाया जाएगा कि हमारे देश के महापुरुष कौन थे उन्होंने देश के लिये क्या किया और कैसे अपने सामाजिक मूल्य दिए। चैयरमेन ने बताया कि गत दिनों इतिहास की पुस्तकें बदली थी कुछ स्कूलों ने पुस्तक ना लेकर गाइड लगाई है जो कि नियमो के खिलाफ है। बोर्ड ऐसे स्कूलों की मान्यता नही वापिस ले सकता है पुस्तक का शुल्क काफी कम है तो कमीशन के चक्कर मे गाइड लगा कर महंगी गाइड कुछ स्कूलों द्वारा बेची जा रही है जो कि गलत है।
Board.jpeg