'पोर्न वीडियो वाली लड़की मैं हूं', बोल कर पड़ोसी कर रहे बदनाम; गर्भवती महिला ने मांगी इच्छामृत्यु

in #bharatpur2 years ago

भरतपुर में एक गर्भवती महिला ने इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। 6 महीने की इस गर्भवती ने आखिर क्यों ऐसा किया? यह जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस महिला ने अपने पांच पड़ोसी लोगों पर मानसिक तौर से प्रताड़ित करने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि किसी पोर्न वीडियो में दिखाई दे रही एक लड़की की शक्ल-सूरत मुझसे मिलने की बात बता कर पूरे इलाके में मेरी बदनामी की जा रही है। इसलिए सोमवार को पीड़िता पुलिस अधिकारियों से इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की मांग करने पहुंची थी।

क्या है पोर्न वीडियो का मामला

महिला के पड़ोसी एक वायरल पोर्न वीडियो मैं दिखाई दे रही लड़की को लेकर कह रहे हैं कि यह वही महिला हैं। जिससे उनकी बदनामी हो रही है। पड़ोसी कह रहे हैं कि पोर्न वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है वह यही महिला है। जबकि पोर्न वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की का संबंध इस महिला से नहीं है। पड़ोसी लोगों ने महिला को इस कदर प्रताड़ित कर रखा है कि जब कभी महिला घर से बाहर निकलती है तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

यह पोर्न वीडियो करीब 5 साल पुराना है

जानकारी के मुताबिक, यह पॉर्न वीडियो कथित तौर से पंजाब के एक सिंगर के पुत्र और उनकी गर्लफ्रेंड का है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह लगभग 5 साल पहले वायरल हुआ था। लेकिन पड़ोसी मोहन सिंह, अमर सिंह, राजवीर, दीपचंद जैसे लोग इस महिला को बदनाम कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं

इस बात को लेकर गांव में हुई थी पंचायत

विगत 21 जुलाई को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। उसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर थाने में गुहार लगाई थी। जब थाने ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने एएसपी चंद्र प्रकाश शर्मा से भी गुहार लगाई थी।

क्या कहना है पीड़िता का

पीड़िता ने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह से मैंने गुहार लगाते हुए मांग की है कि या तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए नहीं तो मुझे आत्महत्या की इजाजत दी जाए। पीड़िता ने बताया कि मेरी शक्ल जिस पोर्न वीडियो वाली महिला जैसी बताई जा रही है वह लड़की पंजाब की है, जिसके साथ पंजाबी सिंगर का पुत्र हैScreenshot_20220726-072016_Chrome.jpg

Sort:  

इसकी कहानी कुछ और भी हो सकती हैं