बाड़मेर में भारत माता यात्रा: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा निकाली जा रही भारत माता यात्रा

in #bharat2 years ago

बाड़मेर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर हिन्दू जनजागरण को लेकर निकाली जा रही भारत माता यात्रा बुधवार को बाड़मेर पहुंची। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। जिसमें उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए केंद्र व राज्य सरकार से जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है। बाड़मेर जिला मुख्यालय के जाट चेरिटेबल ट्रस्ट में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए भारत माता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया की 2 अप्रैल को प्रदेश के बीकानेर करणीमाता मंदिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग और हिन्दू जनजागरण के उद्देश्य को लेकर ये यात्रा शुरू की थी। जो प्रदेश के 27 जिलों से होती हुई बाड़मेर पहुंची। भारत माता यात्रा के तहत सभी जिलों में जाकर हिदुओं में जनजागरण किया जा रहा है की देश की आबादी में आजादी के समय केवल 3 फीसदी मुस्लिम थे और आज 30 फीसदी को पार कर गए है। इसकी वजह यह है की हिन्दू केवल एक ही बच्चा पैदा कर रहे जबकि मुस्लिम के कई बच्चे हो रहे। ऐसे में जनसंख्या का असंतुलन हो रहा है और इसे नियंत्रित करने के लिए फाउंडेशन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून बनाए जाने की मांग कर रहा है।
उन्होंने कहा की कानून में मांग रखी जा रही है की जो दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे उसे किसी तरह सरकारी लाभकारी योजना का फायदा नहीं मिले और वोट डालने का भी अधिकार छीन लिया जाए।
नारायणराम चौधरी ने बताया की यात्रा का समापन एक जुलाई को जयपुर में होगा इस दौरान हिन्दू हुंकार रैली का आयोजन होगा। जिसमे सभी वर्ग साधु, महिला, पुरुष, सभी राजनीतिक और गैर राजनीतिक जन आमंत्रित होंगे।बाड़मेर में भाजपा जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल, डॉक्टर प्रियंका चौधरी, डॉक्टर राधा रामावत, रमेश सिंह इंदा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।