भारत जोड़ो यात्रा,दीवार फांदकर नेताओं ने महाराणा प्रताप प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

in #bharat2 years ago

ad89d32df48b05cbacbb4b7242e54e7b1664257257060142_original.jpgअलीगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के 6 प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा एक यात्रा शाहजहांपुर से शुरू की गई। जिसक भारत छोड़ो यात्रा का समापन मथुरा में होगा। इसी कड़ी में इस भारत जोड़ो पैदल यात्रा का सोमवार को अलीगढ़ में ठहराव हुआ।जहां कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों की यात्रा अलीगढ़ पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर भारत जड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जबकि शहर में निकल रही भारत जोड़ों को यात्रा के दौरान शहर के मुख्य पार्क महाराणा प्रताप पार्क के गेट का जब ताला नहीं खोला तो इस पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा दीवार पर लगी लोहे की रेलिंग फांदकर महाराणा प्रताप ओर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर माल्यार्पण किया। वहीं यात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ये यात्रा ऐसे समय में निकाली जा रही है। जब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने देश के लोगों को धर्मों में बांट कर रख दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम कांग्रेस पार्टी देश के लोगों से अपील है कि सभी लोग एक साथ आए और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़े। जिससे कि देश के अंदर एक मिसाल पेश की जा सके।

वहीं कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाहजहांपुर से शुरू होकर अलीगढ़ पहुंची थी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का अलीगढ़ शहर के विभिन्न इलाकों में निकाली गई इस दौरान शहर के बीच पड़ने वाले पार्क भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ताला नहीं खोला गया तो कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक विवेक बंसल एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्क की दीवार फांद कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वहीं कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में यह यात्रा एक ऐसे वक्त में निकाली जा रही है। जब देश के अंदर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने धर्मों में बांट कर रख दिया है। बीजेपी के द्वारा धर्मों में बांटे गए लोगों को एक माला में पिरोने के लिए कांग्रेस पार्टी के 6 प्रांतीय अध्यक्ष मिलकर यात्रा को निकाल रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से शुरू हुई थी। जो सोमवार को अलीगढ़ पहुंची।जबकि यह यात्रा मथुरा जिला में समाप्त होगी। इसके साथ ही कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों से अपील है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के लोग एक साथ आकर एकजुटता की मिसाल पेश कर सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़े। जबकि पठान फिल्म के बॉयकॉट को लेकर कहां की उनको पठान फिल्म के बॉयकॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।