भारत माता यात्रा निकाली गई
जोधपुर बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में संपूर्ण भारत में जन जागरण के लिए भारत माता यात्रा निकाली गई है जिसका उद्देश्य है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कठोर कानून भारत सरकार द्वारा बनाया जाए
जिस का आगमन आज दिनांक 6/6/ 2022 को जोधपुर में हो रहा है भारत माता यात्रा सारण नगर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विनायक मंदिर डीपीएस सर्किल पाल विसर्जित होकर आम सभा का आयोजन होगा जिसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ संघ प्रचारक माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी होंगे इसी कड़ी में अशोक उद्यान के पास नहर चौराहे पर जनसंख्या फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष ललित जी पारवानी के नेतृत्व में भारत माता यात्रा पर पुष्प वर्षाकर उनका स्वागत किया जाएगा अतः भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष सुशीला मकवाना ने बताया हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार अवसर पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दिवसों के बारे में पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी जन जागरण भारत माता रैली को सफल बनाया।