जिले के दो सौ ग्रामों में चलेगा तिरंगा जागरूकता अभियान

in #betul2 years ago

बैतूल। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8 अगस्त को भारत भारती आवासीय विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर अभियान की आकृति बनाई तथा ग्राम जामठी में तिरंगा रैली निकाली।
विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा की आकृति बनाकर बैंड की धुन पर राष्ट्रगान गया। उसके पश्चात परिसर व ग्रामवासियों को जागृत करने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों को गाते हुए रैली निकाली। भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वाधीनता के अमृत काल में देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाया जायेगा। इसके लिए आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी रक्षाबन्धन अवकाश के समय अपने घर तथा गाँव में आमजन को तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करेंगे।
यह भी उल्लेखनीय है कि तिरंगा अभियान हेतु भारत भारती के खेल शिक्षक नितेश राजपूत साइकिल यात्रा के द्वारा 75 ग्रामों में जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य गोविन्द कारपेंटर ने किया।