विश्व पर्यावरण दिवस गया मनाया।

in #beniganj2 years ago

विश्व पर्यावरण दिवस गया मनाया।
IMG-20220605-WA0176.jpg
'पर्यावरण बचाओ ही जीव का जीवन है' -होमगार्ड।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। बढ़ती आबादी,औद्योगिकरण, प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है।जिससे ग्लेशियर पिघल कर समुद्र में पानी बढ़ रहा है। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि इसके लिए लोगों में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व ग्रीन हाउस के प्रभाव 'ग्लोबल वार्मिंन ब्लैक होल इन फैक्ट' आदि मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को जिले की कोतवाली बेनीगंज परिसर में होम गार्डों द्वारा पौधारोपण व पौधों में जल डालकर संचित किया तथा लोगों को संदेश दिया कि "पर्यावरण बचाओ ही जीवन रक्षा है"। वहीं पर होमगार्डों ने बेनीगंज के स्थानीय पत्रकार बंधुओं को पर्यावरण की बधाई दी।