Russia Ukraine War LIVE : रूस के जारी हमलों के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को दी बड़ी सहायता, अब तक 198 यूक्रेनियन मारे गए

in #bengaluru2 years ago

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। यह जानकारी ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दी है। रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कीव और शहर के हर जरूरी कोने को कंट्रोल कर रहे हैं। जो हमारे साथ आना चाहते हैं और मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं, हम आपको हथियार देंगे। हमें इस जंग को खत्म करना होगा। हम शांति में जी सकते हैं।Screenshot_20220225-221825.jpg