भारत माता वीरों की भूमि है: आचार्य संजीव रुप

in #bdn2 years ago

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ किया गया। यज्ञ के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा भारत वीरों की भूमि रही है, हमारी हिम्मत देखिए हमारे वीरों ने ऊपर वालों को पलक झपकते ऊपर पहुंचा दिया। हालांकि इस युद्ध में हमारे बहुत से वीर सपूत शहीद हुए,किंतु उनकी शहादत की बदौलत भारत माता सुरक्षित रही, यशस्वी हुई। हम अपने कारगिल योद्धाओं को शत शत नमन करते हैं । आर्य संस्कारशाला गुरुकुल की शिक्षिका श्रीमती प्रज्ञा आर्य ने गीत गाया मातृभूमि प्राणों से प्यारी होती है संतान को ,वीर नहीं सह सकते हैं अपनी माता के अपमान को, इस अवसर पर मास्टर अगर पाल सिंह, मास्टर साहब सिंह, श्रीमती रेखा रानी राकेश आर्य ,अनिल कुमार उपाध्याय, कुमारी मोना रानी, कुमारी तानिया रानी, कुमारी भावना , ईशा आर्य मौजूद रहे।IMG-20220727-WA0179.jpg