राजस्व संग्रह अमीन संघ की इकाई का सर्वसम्मति से हुआ गठन

in #bdn2 years ago

बिल्सी जिला बदायूं में राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील बिल्सी इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें गिरजा शंकर तिवारी संरक्षक, विनोद कुमार शर्मा तहसील अध्यक्ष व जाहिद मियां तहसील मंत्री, चंद्रपाल सिंह उपाध्यक्ष,आर्येन्द्र कुमार उप मंत्री,नीरज सागर कोषाध्यक्ष, अजब सिंह संगठन मंत्री श्रीपाल सिंह, उप कोषाध्यक्ष उजाला बाबू, मीडिया प्रभारी एवं रामसिंह ऑडिटर के पद पर निर्विरोध चुने गए। नायब तहसीलदार द्वारा नवनिर्वाचित कमेटी का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं समस्त संघ सदस्यों ने नवनिर्वाचित कमेटी का स्वागत किया। जिसमें सभी संग्रह सेवक भी मौजूद रहे।IMG-20220624-WA0006.jpg